सिमडेगा केवीएस की अंडर-14 हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंडर-17 ने हासिल किया तृतीय स्थान

सिमडेगा केवीएस की अंडर-14 हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, अंडर-17 ने हासिल किया तृतीय स्थान

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : केन्द्रीय विद्यालय सिमडेगा की हॉकी टीमों ने 54वें केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अंडर-14 बालक वर्ग में सिमडेगा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में देश भर से अंडर-14 वर्ग में 12 और अंडर-17 वर्ग में 17 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14 टीम ने लीग मुकाबलों में सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर क्वार्टर फाइनल में गुरुग्राम संभाग को 4-0, सेमीफाइनल में वाराणसी संभाग को 3-0 और फाइनल में चंडीगढ़ संभाग को 5-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

सिमडेगा लौटने पर विजेता टीम का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया। अभिभावकों और कुंज नगर के पूर्व वार्ड पार्षद रामजी यादव ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रामजी यादव ने कहा, “शहर के सामान्य परिवारों के छात्र-छात्राओं का हॉकी के प्रति रुझान बढ़ रहा है, जिससे विद्यालय और जिले का मान बढ़ा है।”

केन्द्रीय विद्यालय सिमडेगा की प्राचार्य और समस्त सिमडेगा वासियों ने विजेता टीम को बधाई दी। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now