जेएलकेएम ने निशा भगत को पार्टी से किया निष्कासित, 6 साल का प्रतिबंध

जेएलकेएम ने निशा भगत को पार्टी से किया निष्कासित, 6 साल का प्रतिबंध

Share
Link copied

जेएलकेएम ने निशा भगत को पार्टी से किया निष्कासित, 6 साल का प्रतिबंध

गुमला, 6 सितंबर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने गुमला से अपनी पूर्व प्रत्याशी निशा भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा कुड़मी (कुठमी) समुदाय के खिलाफ दिए गए असत्य, भ्रामक और अनुचित बयानों के कारण की गई है। पार्टी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि निशा भगत के वक्तव्य पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और अनुशासन के विरुद्ध हैं, जिससे पार्टी की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिश पर निशा भगत को सभी पदों और जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें अगले छह वर्षों तक किसी भी पार्टी गतिविधि, पद या दायित्व में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पार्टी ने अपने बयान में यह भी उल्लेख किया कि निशा भगत का आचरण समाज में विभाजनकारी वातावरण को बढ़ावा देता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है कि निशा भगत गुमला विधानसभा सीट से जेएलकेएम की उम्मीदवार रह चुकी हैं और पार्टी में एक सक्रिय चेहरा मानी जाती थीं। हालांकि, उनके हालिया बयानों को लेकर सोशल मीडिया और विभिन्न समुदायों में तीखा विरोध देखने को मिला था। इस निष्कासन के बाद पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह अपने सिद्धांतों और समाज में एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow