रांची सहित झारखंड में आज का मौसम : आसमान में बादल छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना
झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में आज मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, और कई इलाकों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर वज्रपात और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। हालांकि, गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
रांची में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 70-90% तक रह सकता है, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो सकता है। हवा की गति 7-12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों में आज मौसम मिश्रित रहेगा। गोड्डा, बोकारो, चाईबासा, और मेदिनीनगर जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों, जैसे रांची, खूंटी, गुमला, और सिमडेगा में हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 13 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर है, जिसका झारखंड पर खास असर नहीं पड़ेगा।
11 और 12 सितंबर को भी झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में 2-3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बारिश के कारण उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

















