रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स मुबारक शुरू, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्था का जायजा

रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स मुबारक शुरू, जिला प्रशासन ने लिया व्यवस्था का जायजा

Share
Link copied

रांची : रिसालदार शाह बाबा के 218वें सालाना उर्स मुबारक का शुभारंभ आज रांची में हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने रिसालदार शाह बाबा के मजार पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दरगाह कमेटी के सदस्यों से बातचीत के दौरान आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अमन-चैन और भाईचारे के माहौल में उर्स मुबारक में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और सुदृढ़ करें।

इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, जिला नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुधेश कुमार, सहायक प्रशासक रांची नगर निगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और दरगाह कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow