जमशेदपुर: बिष्टुपुर में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये बरामद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये बरामद

Share
Link copied

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये बरामद

जमशेदपुर, 12 सितंबर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को गुरुद्वारा रोड के पास हुई सनसनीखेज लूट और फायरिंग की घटना का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 लाख 69 हजार 700 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त इनोवा कार, एक देशी पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साकेत कुमार आगीवाल की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी के मार्गदर्शन में सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई। SIT ने पेशेवर ढंग से जांच करते हुए 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और अपराधियों की पहचान कर ली।

पुलिस ने अमृतसर समेत विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर राकेश कुमार मंडल उर्फ पकोड़ी को लूट की रकम के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ। इसके बाद कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, कमलेश दुबे इस लूट का मुख्य साजिशकर्ता है, जबकि अन्य तीनों उसके सहयोगी हैं। राकेश उर्फ पकोड़ी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अब तक 10,69,700 रुपये बरामद हो चुके हैं, और शेष रकम व अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की तत्परता को दर्शाती है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow