महिला आरक्षी पार्वती कुमारी बनीं पुलिस कर्मी ऑफ द वीक, एसपी ने किया सम्मानित

महिला आरक्षी पार्वती कुमारी बनीं पुलिस कर्मी ऑफ द वीक, एसपी ने किया सम्मानित

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा जिले में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. अर्शी द्वारा प्रत्येक सप्ताह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को “पुलिस कर्मी ऑफ द वीक” पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाना और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट टर्नआउट व सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

इसी कड़ी में इस सप्ताह सिमडेगा मैगजीन गार्ड में तैनात महिला आरक्षी पार्वती कुमारी (आरक्षी 764) को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए “पुलिस कर्मी ऑफ द वीक” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एसपी एम. अर्शी ने पार्वती कुमारी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीपीओ बैजू उरांव और मेजर रंजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

इस पुरस्कार के तहत चुने गए पुलिस कर्मी की तस्वीर पूरे सप्ताह जिले के सभी थानों, ओपी और प्रतिष्ठानों के सूचना पट पर प्रदर्शित की जाती है। यह पहल पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन और कुशलता के साथ करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिसका लाभ जिले के नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग के रूप में मिल रहा है।

पार्वती कुमारी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाएंगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow