20250924 091838

गुमला जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को मार गिराया; दो सब-जोनल कमांडर शामिल

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जालिम गांव के जंगल में बुधवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) और जिला पुलिस बल के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया, जिनमें दो सब-जोनल कमांडर भी शामिल हैं। मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

पुलिस के अनुसार, लोहरदगा जिले का रहने वाला लालू लोहरा जेजेएमपी का सब-जोनल कमांडर था। उसके पास से एके-47 राइफल बरामद की गई है। लालू पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसी तरह, लातेहार जिले का निवासी छोटू उरांव भी सब-जोनल कमांडर था और उसके सिर पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था। तीसरा उग्रवादी सुजीत उरांव भी संगठन का सक्रिय सदस्य था।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस की विशेष टीम जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब 30 मिनट चले इस एनकाउंटर में तीनों उग्रवादी मारे गए। पुलिस को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

Banner Hoarding

Share via
Share via