मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में विशेष शाखा के हवलदार दिलीप तिर्की को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दिलीप तिर्की को पुष्प गुच्छ, शॉल और छाता भेंट कर उनके 40 वर्षों के समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवाकाल की सराहना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हवलदार दिलीप तिर्की का कार्यकाल अनुकरणीय रहा है। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से न केवल विशेष शाखा बल्कि पूरे राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दिलीप तिर्की वर्ष 2000 से मुख्यमंत्री आवास में तैनात थे और उन्होंने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

दिलीप दिलीप तिर्की 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने हमेशा कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिलीप तिर्की के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ और समर्पित कर्मियों का योगदान राज्य के लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सेवानिवृत्त हवलदार दिलीप तिर्की को किया सम्मानित

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now