तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : इंटरनेशनल मार्शल (इमा) आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन खिलाड़ियों को इमा के तकनीकी निर्देशक सह नेशनल कोच रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमिते का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को समय को ध्यान में रखकर स्कोर करने के तकनीक से अवगत कराया। साथ ही काता बसाईदाइ, गोजोशीयो, निपायपो एवं अन्नान का प्रशिक्षण दिया। इनका सहयोग इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की व कुंदन उरांव ने किया।

रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस एडवांस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के काता में हुए तकनीकी परिवर्तन से उनको अवगत करा दिया गया है। जिससे वह भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता में अपना उम्दा प्रदर्शन कर सकेंगे। समापन समारोह के दौरान उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow