मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के पावन अवसर पर टीटीपीएस ललपनिया, बोकारो में 03, 04 एवं 05 नवंबर 2025 को “अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू के सहित मिथिलेश किस्कू, बिंदे सोरेन (मांझी बाबा, जमशेदपुर), सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम और अन्य उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now