आज रात जलडेगा में लगेगा ऐतिहासिक राधा-कृष्ण रास मेला, तैयारियां पूरी - सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

आज रात जलडेगा में लगेगा ऐतिहासिक राधा-कृष्ण रास मेला, तैयारियां पूरी – सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Thu, 06 Nov 2025 09:53 AM (IST)

शंभू कुमार सिंह / संजय

सिमडेगा/जलडेगा : जलडेगा में आज रात से शुरू हो रहा ऐतिहासिक राधा-कृष्ण रास मेला। जिले का यह पहला रास मेला है, जिसकी भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी मेले में श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलने की उम्मीद है।

हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस रास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक छऊ नाच, पैंकी नाच, और जदूरा नाच मेले का मुख्य आकर्षण होंगे। वहीं मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, झूला और बच्चों के लिए कई खेल-खिलौनों की व्यवस्था की गई है।

मेला आयोजन समिति के सुभाष साहू ने बताया कि यह रास मेला जिले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। भक्ति और कला प्रेमियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और समिति दोनों ने तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

जलडेगा प्रशासन ने मेले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। हर प्रवेश द्वार पर पुलिस बैरिकेडिंग की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। केवल प्रशासनिक, पुलिस, मीडिया और वीआईपी वाहनों को अनुमति दी गई है।

स्टेज क्षेत्र में बिना अनुमति किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं जलडेगा बीडीओ द्वारा मुख्य स्थानों पर सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow