रांची नगर निगम में आज हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आज रांची नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज नगर निगम के सभागार में हुई। बैठक में दीपावली व छठ की तैयारियों को लेकर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इसके अलावा निगम में काम कर रहे कई निविदा कर्मियों को सेवा विस्तार का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया गया। साथ ही 15वें वित्त से मिलने वाली राशि से होने वाले निर्माण कार्य का मसौदा तैयार किया गया। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर समेत कई पार्षद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठेंगे में शामिल हुए।

रांची नगर निगम में आज हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक.

इस मौके पर मेयर आशा लकड़ा नें कहा पिछले सरकार से हमें 200 करोड़ मिले थे जिससे अभी काम चल रहा है, इस सरकार नें 15 वें वित्त आयोग में रांची को 24 करोड़ के लगभग राशि मिली है जो ऊंट के मुंह में जीरा है. इससे राजधानी रांची में विकास का काम करना मुश्किल होगा. सरकार से मांग करते हैं कि राशि बधाई जाए.

रांची नगर निगम में आज हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक.

वहीं डिप्टी मेयर नें कहा कि राज्य सरकार से हमें इस वितीय वर्ष 25 करोड़ रुपये मिले जिससे 53 वार्ड में काम करना मुश्किल है पिछले वर्ष हमें 200 करोड़ रुपये मिले थे। सभी वार्ड में काफी समस्या है जो पार्षदों के माध्यम से समय समय पर हमे जानकारी मिलती है। सरकार के द्वारा दी गई राशि काफी कम है, कई ऐसे वार्ड हैं जहां 2 वर्षों से काम नहीं हुआ है. उन्होंनें कहा कि हम रांची में स्थित सभी तालाबों का सुंदरीकरण का काम करेंगे और तालाब को प्रदूषित करनें पर रोक लगानें का काम करेंगे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now