20251111 192120

बाबूलाल मरांडी का दावा: घाटशिला में एनडीए की उम्मीदवार को बड़ी जीत, झामुमो की दहशत साफ दिखी

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में घाटशिला विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार की अप्रत्याशित जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में जनता के बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए उनका आभार, और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि शाम 5 बजे तक घाटशिला में लगभग 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा, “जिस सीट को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अपनी जेबी मानकर चल रही थी, वहां उनकी दहशत साफ झलक रही है। शुरुआती दौर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने डराने-धमकाने की कोशिश की, लेकिन भाजपा के सजग कार्यकर्ताओं और चुनाव आयोग की सख्त निगरानी में उनके मंसूबे सफल नहीं हो सके।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुकी जनता ने इस बार एनडीए को समर्थन दिया है, जिसका परिणाम चौंकाने वाला होगा।

दिल्ली धमाकों पर चिंता: आतंकियों का फ्रस्ट्रेशन साफ, झारखंड में भी सतर्कता जरूरी

प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोटों का जिक्र करते हुए कहा कि ये घटनाएं दर्शाती हैं कि मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति से निराश आतंकवादी अब नया रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने झारखंड के संदर्भ में भी चिंता जताई, “अगस्त 2024 में रांची के एक प्रतिष्ठित अस्पताल से डॉक्टर इश्तियाक अहमद की गिरफ्तारी हुई थी, जो अल-कायदा का ऑपरेटिव निकला। दिन में डॉक्टरी करता था, रात में आतंकी ऑपरेशन। इसके अलावा झारखंड के कई शहरों से आतंकी कनेक्शन सामने आ चुके हैं। आश्चर्यजनक रूप से राज्य सरकार इस मुद्दे पर खामोश रही, जबकि कार्रवाई केंद्र और दिल्ली पुलिस ने की।” उन्होंने झारखंड सरकार से सतर्कता बरतने की अपील की।

बिहार चुनाव: एनडीए की प्रचंड जीत तय, बंपर वोटिंग का संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण पर बोलते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बंपर वोटिंग से साफ है कि वहां जनता का एनडीए सरकार पर पूरा विश्वास है। “यह वोटिंग पहले चरण से भी ज्यादा होने का अनुमान है। एक बार फिर बिहार में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।” उन्होंने इसे विकास और स्थिरता की जीत बताया।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव भी मौजूद रहे।

Share via
Share via