भूटान से लौटते ही पीएम मोदी ने दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

भूटान से लौटते ही पीएम मोदी ने दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट के घायलों से मुलाकात की, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली : भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचकर रेड फोर्ट के पास सोमवार को हुए विस्फोट के घायलों से मुलाकात की। इस हमले में 13 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पीएम मोदी ने घायलों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हवाई अड्डे पर उतरते ही प्रधानमंत्री ने मीडिया से बचते हुए अस्पताल के पीछले द्वार से प्रवेश किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम ने घायलों की हालत पर डॉक्टरों से विस्तृत जानकारी ली और जांच एजेंसियों को इस साजिश के पीछे के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दौरान घायल हुए लोगों से एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। साजिश के पीछे के लोग न्याय के कटघरे में होंगे!”

यह घटना 10 नवंबर की शाम को रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट के रूप में सामने आई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद जैसे आतंकी संगठनों का हाथ होने का संदेह है। जांच में पता चला है कि विस्फोटक से भरी कार का चालक पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का डॉक्टर उमर हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है, जबकि मामला अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया गया है।

गुरुवार को भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान ही पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था, “दिल्ली में हुई इस घटना ने पूरे देश को दुखी कर दिया है। साजिशकर्ता बख्शे नहीं जाएंगे। हमारी एजेंसियां इसकी जड़ तक पहुंचेंगी।” इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मंगलवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई और घायलों से अस्पताल में मुलाकात की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now