पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। यह अपराधी बड़ी चतुराई से एटीएम में कार्ड की हेराफेरी कर एटीएम कार्ड बदल लेते थे और फिर पैसे की अवैध निकासी कर लेते थे। ये अपराधी गुमला, लोहरदगा लातेहार, मांडर इलाकों में यह अपराधी काफी सक्रिय थे। और पुलिस के नाक में दम कर रखे थे।

पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग.

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी रांची नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर इन घटनाओं में शामिल दो अपराधियों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से बैंक ऑफ इंडिया ,यूनियन बैंक, केनरा बैंक स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है इसके अलावा 6 हज़ार, मोबाइल फोन ,आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस भी पुलिस ने जब किया है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग.

दोनों अपराधियों की उम्र है 27 वर्ष है जो लोहरदगा के रहने वाले हैं। पूरे मामले का उद्भेदन ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now