पुतिन का भारत दौरा: PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, पालम एयरपोर्ट पर खुद की अगवानी

पुतिन का भारत दौरा: PM मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, पालम एयरपोर्ट पर खुद की अगवानी

Share
Link copied

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर आज शाम नई दिल्ली पहुंच गए हैं। पालम तकनीकी हवाईअड्डे (Palam Technical Airport) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया। यह कई वर्षों में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी ने किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की अगवानी के लिए प्रोटोकॉल को दरकिनार कर हवाईअड्डे पर खुद उपस्थिति दर्ज की हो।

पुतिन का विशेष विमान शाम करीब 6:45 बजे दिल्ली उतरा। जैसे ही रूसी राष्ट्रपति विमान से बाहर निकले, पीएम मोदी ने आगे बढ़कर उन्हें गले लगाया और पारंपरिक नमस्ते के साथ स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच हवाईअड्डे पर ही कुछ देर अनौपचारिक बातचीत भी हुई।

विदेशी मेहमानों के स्वागत में सामान्य प्रोटोकॉल के तहत विदेश मंत्री या राज्य मंत्री स्तर का अधिकारी हवाईअड्डे पर अगवानी करता है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री स्तर के मेहमानों का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन या हैदराबाद हाउस में होता है। लेकिन पुतिन के साथ पीएम मोदी का यह व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरा स्वागत दोनों देशों के बीच गहरे रिश्तों को दर्शाता है।

पुतिन के इस दौरे को पश्चिमी प्रतिबंधों और यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के लिए कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, जबकि भारत के लिए यह अपनी “स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी” की नीति का मजबूत प्रदर्शन है।

कल सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद पुतिन और मोदी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। शाम को हैदराबाद हाउस में कई समझौतों पर हस्ताक्षर और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow