जानिए क्यों सांसद संजय सेठ ने महिलाओं का किया सम्मान

संवाददाता – तान्या चौधरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखण्ड में महिलाओ को जागरूक करने वाली संस्था माहि केयर फाउंडेशन को रांची के सांसद संजय सेठ ने सम्मानित किया । इस अवसर पर इस संस्था में काम करने वाली महिलाओं को सांसद ने बूके देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । माही केयर फाउंडेशन इन दिनों पुरे झारखण्ड में मासिक धर्म जागरुकता अभियान चला रही है. यह संस्था पिछले एक साल से मासिक धर्म जागरुकता अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार भी देने का कार्य कर रही है। इस प्रोग्राम के तहत इस संस्था ने पिछले एक साल में रिकार्ड 50000 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने का कार्य संस्था ने किया है. इस मौके पर सांसद संजय सेठ ने इस संस्था को शुभकामनाये दी और भरसक मदद का वादा किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now