बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
बरही थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरही थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 17 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए देखा गया। वीडियो के सत्यापन के बाद यह घटना बरही थाना क्षेत्र के हरिनगर मोहल्ला की पाई गई।
इस संबंध में पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को उनका 11 वर्षीय पुत्र घर के बगल में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान हरिनगर निवासी आलोक गुप्ता (उम्र करीब 30 वर्ष), पिता स्वर्गीय वीरेंद्र साव, द्वारा अचानक बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी गई। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां मौके पर पहुंचीं और किसी तरह अपने पुत्र की जान बचाई।
मामले को लेकर बरही थाना में कांड संख्या 468/25, दिनांक 17/12/25 को धारा 115(2), 126(2), 352, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अपना पक्ष रखने के लिए धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत विशेष दूत के माध्यम से नोटिस भेजा गया, लेकिन आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों ने नोटिस लेने से इंकार कर दिया।
इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त आलोक गुप्ता को युवराज होटल, हजारीबाग रोड, एनएच-33 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

















