20251212 211915

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का मोदी सरकार पर तीखा हमला: मनरेगा का नाम बदलकर गांधीजी का अपमान, स्वराज के सपने को चकनाचूर करने का आरोप

रांची : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता कैलाश यादव ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को नए कानून से बदलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वराज इंडिया के सपने को चकनाचूर कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यादव ने कहा कि 2014 से केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और राममनोहर लोहिया जैसे राष्ट्रपुरोधाओं का लगातार अपमान किया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने याद दिलाया कि मनरेगा यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सबसे सफल योजना थी, जिसकी विश्व स्तर पर सराहना हुई थी। यह योजना 2005 में महात्मा गांधी के नाम पर बनाई गई थी, जो उनके स्वराज के सपने को साकार करने का माध्यम थी। लेकिन अब मोदी सरकार ने इसे नए बिल से बदलकर धर्मनिरपेक्षता और जनहित की पहचान को खत्म करने की कोशिश की है।

कैलाश यादव ने कहा कि राजद ‘वीबी-जी राम जी’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना का कड़ा विरोध करता है। मनरेगा का नाम बदलने और नया कानून लाने का निर्णय राष्ट्रविरोधी है, जिसमें रामभक्त महात्मा गांधी और भगवान राम दोनों का अपमान किया गया है। इस फैसले का देशव्यापी विरोध होगा।

प्रवक्ता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह पार्टी आसाराम बाबू जैसे बलात्कारियों को आदर्श मानती है और उन्हें ‘पूज्य बापू’ कहती है। भाजपा ‘भारत जलाओ पार्टी’ है और इसके कट्टरपंथी फैसलों का जमकर विरोध किया जाएगा।

Share via
Share via