राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आज स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने लोहिया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कैलाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राममनोहर लोहिया न केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता भी थे। उन्होंने अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में महात्मा गांधी के निर्देश पर सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। यादव ने बताया कि लोहिया जी ने हजारीबाग जेल से फरार होकर जयप्रकाश नारायण के साथ मिलकर भूमिगत रहते हुए स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लोहिया जी के नारे जैसे “रोटी, कपड़ा, मकान दो, नहीं तो गद्दी छोड़ दो” और “पिछड़े पांव सौ में साठ, संसोपा ने बांधी गांठ” आज भी सामाजिक और आर्थिक समानता की लड़ाई में प्रासंगिक हैं। उन्होंने जाति व्यवस्था का विरोध करते हुए आर्थिक विषमता को दूर करने पर जोर दिया। यादव ने कहा कि लोहिया जी का जीवन और उनके विचार राजद के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे, जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया।

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

कार्यक्रम में चंद्रशेखर भगत, रामकुमार यादव, सुधीर गोप, लालू प्रसाद, शुभम कुमार, फुलमनी देवी, सोनी बारला सहित कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। सभी ने लोहिया जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now