20251218 210154

सिल्ली में गूंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ: विनोद बाबू के सपनों को समर्पित सेवा, सम्मान और संस्कृति का संगम

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय गूंज सेवा, सम्मान सह सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में हुआ। आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने स्व. विनोद महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव सेवा, सम्मान और संस्कृति का अनुपम संगम है। यह स्व. विनोद बाबू के सपनों को सहेजने तथा सामाजिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। महोत्सव के माध्यम से झारखंड की लोक कला को नया आयाम मिलता है, साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों से उभरी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होता है।

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन को दिशा प्रदान की थी। उनकी स्मृति में आयोजित गूंज महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की ऐतिहासिक पहल है। सुदेश महतो के प्रयासों से इसकी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो चुकी है।

20 दिसंबर को राज्यपाल करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण

महोत्सव के अंतिम दिन 20 दिसंबर को सोनाहातु में **झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार** स्व. विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विद्युत वरण महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

तीन दिवसीय महोत्सव का पहला दिन सिल्ली, दूसरा दिन जोन्हा तथा तीसरा दिन सोनाहातु में होगा। कार्यक्रम सेवा, सम्मान एवं सांस्कृतिक आयोजनों से भरपूर रहेगा।

प्रथम दिवस पर सेवा कार्य

महोत्सव के पहले दिन सिल्ली स्टेडियम में विभिन्न सेवा शिविर आयोजित किए गए। इनमें निःशुल्क आई कैंप में 128 व्यक्तियों की मोतियाबिंद जांच हुई, जिनमें से 17 को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 155 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा 545 असहायों को कम्बल वितरित किए गए तथा गरीबों को भोजन प्रदान किया गया। सुदेश महतो एवं प्रवीण प्रभाकर ने शिविरों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जीतेंद्र बड़ाईक, जिप सदस्य संजय महतो, आरती देवी, गौतम साहु, सुशील महतो, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, शीला साहु सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त ब्रजेश प्रसाद, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, सविता रानी, भरत देव साय, विकास महतो, मनोज साव, संजीत सिंह देव, शशि सोनार, मोहम्मद अनवर, मो. चांद, मो. मनजुर आलम, अमित लाहा, उर्मिला देवी, ज्योति, दीपा, मालती पासवान, रीना देवी, मामनी देवी, सेखा देवी, सविता पोद्दार सहित क्षेत्र की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Share via
Share via