झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस एम.एस. सोनक की नियुक्ति की सिफारिश

झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस एम.एस. सोनक की नियुक्ति की सिफारिश

रांची : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनक की नियुक्ति की सिफारिश की है। यह नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के 8 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को हुई कॉलेजियम की बैठक में देश के पांच हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों पर फैसला लिया गया। इसी कड़ी में जस्टिस एम.एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की गई है।

जस्टिस सोनक वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति के बाद वे औपचारिक रूप से 9 जनवरी 2026 से झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।

कॉलेजियम की इस सिफारिश के बाद केंद्र सरकार द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। अन्य हाईकोर्ट्स में भी इसी बैठक में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की अनुशंसा की गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now