झारखंड में आज ठंड और कोहरे का कहर, रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास
रांची : झारखंड में सर्दी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रांची के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। दिन चढ़ने के बाद आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा और अच्छी धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राजधानी रांची की मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान।23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह कोहरा/धुंध रहने से दृश्यता प्रभावित हो सकती है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों और जिलों में भी यही स्थिति रहेगी। गुमला, खूंटी, लातेहार जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 6-9 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि चाईबासा और जमशेदपुर जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री तक पहुंच सकता है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सतर्क रहें।

















