20251228 203450

सिमडेगा: कांग्रेस स्थापना दिवस पर तेली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू सहित कई लोग पार्टी में शामिल

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिमडेगा जिला कांग्रेस ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें तेली समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तेली समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू के नेतृत्व में जोहार साहू, विष्णु साह, सबिता देवी एवं जानकी देवी ने जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर विधिवत रूप से कांग्रेस का दामन थामा।

नव शामिल सदस्यों का स्वागत पार्टी के सचिव सह प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सिरीवेला प्रसाद, जिला अध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रदेश नेता शहजादा अनवर एवं महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने माला पहनाकर तथा सम्मानित करके किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि तेली समाज के प्रतिनिधियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी संगठन के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक है। इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी जन-जन तक पहुंचेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और तेली समाज की भागीदारी से पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी।

डॉ. सिरीवेला प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की पहचान ही यह है कि वह हर वर्ग, हर समाज और हर समुदाय को सम्मान के साथ जोड़ती है। विधायक भूषण बाड़ा ने विश्वास जताया कि तेली समाज के नए साथी पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े, वंचित और मेहनतकश समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि तेली समाज के लोगों का पार्टी में आना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस की नीतियों पर जनता का भरोसा बढ़ रहा है। नए साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस जनता की समस्याओं को और मजबूती से उठाएगी।

महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है और कांग्रेस महिलाओं को नेतृत्व देने वाली पार्टी है।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि समी आलम, संतोष सिंह, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन उर्फ अच्छन, भूषण लकड़ा, रामकिसुन, रणधीर रंजन, वारिस रजा, जमीर हसन, जमीर खान, सहजाद अंसारी, डॉ. इम्तियाज, संजय तिर्की, अख्तर खान, तिलका रमन, बिपिन पंकज मिंज, साबिर खान, विजय किंडो, सेराफिनुस कुल्लू, कौशल रोहिल्ला, अरमान, रतन, संगीता कुमारी, मंजू देवी, प्रतिमा कुजूर, समीर किंडो, एजाज, शिव केशरी, साजदा खातून, अमला देवी, पुष्पा देवी, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, अमृत टोप्पो, कुंवर टोप्पो, मयंती तिर्की, ईशा बेला टोप्पो, लिबनुश मिंज, राजू बड़ाईक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Share via
Share via