साहिबगंज: पहाड़िया समुदाय के 75 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

साहिबगंज: पहाड़िया समुदाय के 75 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

प्रीतम पांडे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साहिबगंज : राजमहल थाना क्षेत्र के मंडई इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पहाड़िया समुदाय के 75 वर्षीय बुजुर्ग कैला पहाड़िया की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग भय के साए में जी रहे हैं।

मृतक कैला पहाड़िया बेगमपुरा के निवासी थे। पिछले डेढ़ वर्षों से वे मंडई क्षेत्र में स्थित एक गैरेज में नाइट गार्ड की ड्यूटी कर अपना गुजारा कर रहे थे। मंगलवार रात को रोज की तरह वे ड्यूटी पर गए थे, लेकिन बुधवार सुबह जब घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन गैरेज पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। कैला पहाड़िया का शव खून से लथपथ पड़ा था और उनका गला रेत दिया गया था।

गौरतलब है कि मृतक का घर और गैरेज की दूरी मात्र 100 मीटर के करीब है, जिससे यह वारदात और भी रहस्यमयी हो जाती है। घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में लूट या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now