20251231 203929

सिस्टर विनीता बिलुंग का अंतिम मन्नत समारोह धूमधाम से मनाया गया, 18 वर्ष बाद गांव लौटीं

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामपानी पल्ली की शांति कॉलोनी में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सिस्टर विनीता बिलुंग (धार्मिक नाम: सिस्टर विक्टोरिया बिलुंग) का अंतिम मन्नत समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह समारोह उनके ईश्वर को पूर्ण समर्पण और सेवा जीवन की याद में आयोजित किया गया। सिस्टर विनीता के पिता ख्रीस्तोफर बिलुंग और स्वर्गीय माता बिजिनिया बिलुंग की सुपुत्री हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह की शुरुआत पल्ली पुरोहित फादर गैब्रियल डुंगडुंग, सहायक पुरोहित संदीप कुमार और फादर विंसेंट जोजो द्वारा पवित्र मिस्सा पूजा से हुई। इस दौरान सिस्टर विनीता के पवित्र जीवन के लिए धन्यवादी प्रार्थना अर्पित की गई।

सिस्टर विनीता की प्रारंभिक शिक्षा जामपानी के ऊर्सुलाइन कॉन्वेंट से पूरी हुई। मदर टेरेसा के सेवा कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी संस्था को चुना। उनका पहला मन्नत 7 दिसंबर 2012 को कोलकाता के मदर हाउस में लिया गया। इसके बाद ईश्वर की योजना को स्वीकार करते हुए वे विदेश गईं और 8 दिसंबर 2018 को अमेरिका के वॉशिंगटन शहर में अंतिम मन्नत लिया। वर्तमान में वे अमेरिका और सेंट्रल अमेरिका (कोस्टा रिका) में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सेवा में कार्यरत हैं। 18 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद वे अपनों से मिलने जामपानी गांव लौटीं।

झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने सिस्टर विनीता की आध्यात्मिक यात्रा को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मिस्सा पूजा के बाद गांववासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें एक से बढ़कर एक नृत्य और गीत शामिल थे। सभी ने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रीतिभोज का आयोजन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पल्ली पुरोहित फादर गैब्रियल डुंगडुंग, फादर विंसेंट जोजो, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, केंद्रीय सदस्य नोवास केरकेट्टा, जिला उपाध्यक्ष रितेश बड़ाइक, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, हेड प्रचारक विलियम केरकेट्टा, ऊर्सुलाइन कॉन्वेंट की धर्मबहनें, रेंगारीह कॉन्वेंट की सिस्टर पूनम कीड़ो, सिस्टर ज्योति केरकेट्टा, सिस्टर बिनीता सोरेंग, सिस्टर प्रमिला कीड़ो, ब्रदर अगस्टूस केरकेट्टा, पंच गण, अनिल बिलुंग, फेलिक्स सोरेंग सहित जामपानी पल्लीवासी और दूर-दराज से आए मेहमान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share via
Share via