मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन के रोमांचक मुकाबले, निर्मल ब्रदर्स सेमीफाइनल में
रांची : केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी को मुख्य अतिथि मांडर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सन्नी टोप्पो द्वारा किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज के मुकाबलों में पहला मैच बांडा मुंडा फुटबॉल क्लब और वीर कोचा फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बांडा मुंडा फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच निर्मल ब्रदर्स और एबीसीपी फुटबॉल क्लब के बीच हुआ, जहां निर्मल ब्रदर्स विजयी रहे। इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें निर्मल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, कुमार राजा (अध्यक्ष महानगर कांग्रेस पार्टी), आरती कूजूर (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा), ओम वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष आजसू), रोशनी खलखो (पूर्व पार्षद), नेहा सिंह (अध्यक्ष महिला जिला ग्रामीण भाजपा), नरेश पाहन, रमेश मुंडा (ग्राम सभा अध्यक्ष उलीहाटू नामकुम), सबलू खान, झारखंड के क्षेत्रीय सुपरस्टार पवन रॉय, पंकज राय, वर्षा ऋतु, रमन गुप्ता, रिम्स कार्यरत कृष्ण मालिक, मोनू राज, राजू केरकेट्टा, शम्मी झारखंडी, हरीश कुमार, महावीर मुंडा, मंगल टूटी, पांडू मुंडा, अविनाश टूटी, अरुण उरांव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, करण नायक, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, मुन्ना हेंब्रम, रवि सागर, पवन लोहार, राजीव रंजन, सुनील केरकेट्टा, अनमोल लकड़ा, रमेश उरांव, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया।
कल 7 जनवरी 2026 को पहला मैच अभिमन्यु मुंडा फुटबॉल क्लब (नामकुम) और सतयारी टोली फुटबॉल क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच निर्मल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब तथा राजा स्पोर्ट्स बरियातू फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
यह प्रतियोगिता आदिवासी समाज के महान नेता मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जो खेल और आदिवासी अधिकारों के प्रतीक रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस टूर्नामेंट से युवाओं में खेल भावना का संचार होगा।

















