20260109 082220

सिमडेगा के 60 श्रद्धालुओं ने प्रयागराज माघ मेले में किया पावन स्नान

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 60 श्रद्धालुओं का जत्था माघ मेला 2026 के अवसर पर प्रयागराज सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर निकला। यह यात्रा विकास साहू के नेतृत्व एवं आयोजन में संपन्न हो रही है, जिसमें सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति से जुड़े पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन और पुण्य स्नान करना है।

यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर में मत्था टेका। शाम को गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में भाग लेकर सभी श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल में भावविभोर हो गए।

दूसरे दिन जत्था प्रयागराज पहुंचा और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। संगम स्नान के बाद पातालपुरी तथा बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे, जहां राम जन्मभूमि मंदिर में राम लल्ला के दर्शन कर सभी अत्यंत आनंदित हुए।

अयोध्या दर्शन के बाद जत्था विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेगा, जिसके उपरांत यात्रा समाप्त कर सभी श्रद्धालु सिमडेगा लौटेंगे।

इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। माघ मेला 2026 प्रयागराज में 3 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु संगम स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Share via
Share via