आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

आरपीएफ रांची ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

रांची : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची मंडल ने आम यात्रियों को तत्काल टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध दलाली करने वाले एक टिकट दलाल को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई।ऑपरेशन उपलब्ध के तहत की गई, जिसका उद्देश्य रेलवे टिकटों की कालाबाजारी को पूरी तरह खत्म करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर, 9 जनवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के पीआरएस बुकिंग काउंटर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो (उम्र 36 वर्ष), निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया।

आरपीएफ ने आरोपी के पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट एक अतिरिक्त तत्काल काउंटर टिकट और रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह टिकट उपलब्ध कराने के बदले अतिरिक्त राशि वसूलकर अवैध लाभ कमा रहा था। यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

आरपीएफ ने आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपी को रेलवे कोर्ट, रांची के समक्ष पेश किया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now