रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का बादशाह  'संतू कुमार' गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का बादशाह  ‘संतू कुमार’ गिरफ्तार

Share
Link copied

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का बादशाह  ‘संतू कुमार’ गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी का बादशाह  'संतू कुमार' गिरफ्तार

रामगढ़, 17 जनवरी  – झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने साइबर अपराध की दुनिया के एक बड़े नाम को धर दबोचा है। 27 वर्षीय संतू कुमार (निवासी: नालंदा जिला, बिहार) को गिरफ्तार किया गया है, जिसे बिहार-झारखंड क्षेत्र में “साइबर ठगी का बादशाह” के नाम से जाना जाता था।

मामले की गंभीरता

संतू कुमार पर बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में करोड़ों रुपये की साइबर धोखाधड़ी के साथ-साथ एक गंभीर हत्या का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने महाराष्ट्र के रतनदीप कास्टिंग के मालिक लक्ष्मण शिंदे को कारोबारी सौदे का लालच देकर पटना बुलाया।वहां से शिंदे से 8 लाख रुपये ठगे गए।
बैंक पासवर्ड देने से इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद शव को नालंदा जिले में फेंक दिया गया था।

इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन संतू कुमार फरार चल रहा था और रामगढ़ में छिपकर रह रहा था।

पुलिस की सफल छापेमारी

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई विशेष कार्रवाई में आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय बरामद सामान

सामान:3 आईफोन (फर्जी सिम कार्डों के साथ)
4 लाख 43 हजार रुपये नकद
काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल

आरोपी का आपराधिक इतिहास

जांच में पता चला है कि संतू कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है। उसके खिलाफ पटना, देवघर समेत कई थानों में पहले से ही विभिन्न मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow