61 दिनों बाद मिला लापता मासूम: रांची पुलिस ने कोडरमा से 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को किया सुरक्षित बरामद

61 दिनों बाद मिला लापता मासूम: रांची पुलिस ने कोडरमा से 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को किया सुरक्षित बरामद

61 दिनों बाद मिला लापता मासूम: रांची पुलिस ने कोडरमा से 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को किया सुरक्षित बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

61 दिनों बाद मिला लापता मासूम: रांची पुलिस ने कोडरमा से 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को किया सुरक्षित बरामद

रांची, 19 जनवरी  — लंबे इंतजार के बाद राहत की बड़ी खबर! रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र से 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। यह सफलता रांची पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की लगातार कोशिशों और कोडरमा पुलिस के सहयोग से हासिल हुई है।रांची एसएसपी राकेश रंजन ने पूरे ऑपरेशन की व्यक्तिगत मॉनिटरिंग की। गुप्त सूचना मिलने पर कि बच्चा कोडरमा में छिपाकर रखा गया है, पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और कन्हैया को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके परिवार के पास पहुंचाया।

61 दिनों बाद मिला लापता मासूम: रांची पुलिस ने कोडरमा से 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को किया सुरक्षित बरामद

पुलिस के साथ कन्हैया

लापता होने की पूरी घटना

कन्हैया कुमार ओरमांझी के सिलदीरी (शंकर घाट रोड) इलाके के निवासी हैं। वे 22 नवंबर 2025 की शाम अपने घर से निकले थे। उनकी मां ने बताया कि कन्हैया ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास एसएस प्लस-टू उच्च विद्यालय में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलने गए थे। खेलकर लौटते समय वे ममता मार्केट के पास अपनी मां की फुचका दुकान पर पहुंचे, खुद चाट बनाई, मां को भी खिलाई और कहा, “मां, थोड़ी देर में वापस आता हूं।” लेकिन इसके बाद वे गायब हो गए और 61 दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कन्हैया कक्षा 3 में पढ़ते थे और शाम को मां की दुकान में हाथ बंटाते थे। उनका बड़ा भाई कृष्णा कुमार (19 वर्ष) किडनी की बीमारी से पीड़ित है, छोटी बहन शिवानी है और पिता अर्जुन साव शारीरिक रूप से सक्षम नहीं हैं। परिवार लंबे समय से बेटे की तलाश में परेशान था।

SIT की व्यापक कार्रवाई

रांची पुलिस की SIT ने कन्हैया की तलाश में सात राज्यों में छापेमारी की। यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने इसी गिरोह का पर्दाफाश किया था, जिसमें 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 12 अपहृत बच्चों को सुरक्षित बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खरवार शामिल हैं।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में की गई। गिरोह बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे घिनौने धंधों में धकेलता था।कन्हैया की मां और पूरे परिवार के लिए यह पल अनमोल है। लंबे 61 दिनों के दर्द के बाद उनका बेटा घर लौट आया।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now