सिमडेगा बालिका हॉकी टीम ने महामना हॉकी गोल्ड कप 2026 में धमाकेदार शुरुआत की

सिमडेगा बालिका हॉकी टीम ने महामना हॉकी गोल्ड कप 2026 में धमाकेदार शुरुआत की

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर में 19 से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित महामना हॉकी गोल्ड कप (अंडर-16) के पहले दिन झारखंड की सिमडेगा बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

टीम ने अपने पहले मैच में BSSA (बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी) की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। सिमडेगा की ओर से तीनों गोल बेहद शानदार तरीके से दागे गए। पहला गोल टीम की कप्तान बेरतीला केरकेट्टा ने किया, दूसरा गोल सानिया तिर्की ने और तीसरा गोल राजमुनि कुमारी ने किया।

इस मैच में सानिया तिर्की के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सम्मान स्वरूप 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। यह टूर्नामेंट की खास बात है कि महिला वर्ग के हर मैच में बेस्ट प्लेयर को 5,000 रुपये का इनाम दिया जा रहा है, जो युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन का बड़ा स्रोत है।

यह टूर्नामेंट हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, क्रीड़ा भारती बिहार, बिहार खेल प्राधिकरण और महामना मालवीय मिशन बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हो रहा है। यह अंडर-16 स्तर का ऑल इंडिया इंटर-स्टेट टूर्नामेंट है, जिसमें कई राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह जिला हॉकी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने टीम के सभी पदाधिकारियों, कोच और खिलाड़ियों को बधाई दी तथा आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सिमडेगा अंडर-16 बालिका टीम के खिलाड़ियों में अनुभा केरकेट्टा, बेरतीला केरकेट्टा (कप्तान), शिल्पा बड़ा, महिमा कुल्लू, राजमुनि कुमारी, बबली कुमारी, सानिया तिर्की, निशा रानी मिंज, रेशमा कुमारी, रेनू कच्छप, प्रियंका कुमारी, प्रियंका तिर्की, अनुजा सोरेंग, हसीना कुमारी, अनुप्रिया एक्का, अनीशा कुल्लू, रोमिला केरकेट्टा और निर्मला टोप्पो शामिल हैं। कोच के रूप में राजू मांझी और मैनेजर कुनूल भेंगरा उनके साथ मौजूद हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now