20260129 212811

देवघर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 8 अपराधी गिरफ्तार PM किसान, लोन और कैशबैक के नाम पर लोगों को ठग रहे थे शातिर

देवघर : देवघर जिले की साइबर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफल कार्रवाई की है। पुलिस ने एक सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पालोजोरी/देवीपुर थाना क्षेत्र के जंगल-झाड़ी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार अपराधियों के पास से 14 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य बैंकिंग संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी या कस्टमर केयर एजेंट बनकर लोगों को फोन करते थे। वे पीएम किसान योजना, लोन मंजूरी, कैशबैक ऑफर, ऑनलाइन शॉपिंग रिफंड आदि के नाम पर झांसा देकर बैंक डिटेल्स हासिल करते और लोगों की बचत उड़ा लेते थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध युवक जंगल के इलाके में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर त्वरित छापेमारी कर सभी को दबोचा गया।

Share via
Share via