महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बापू वाटिका में अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर झारखंड में भावुक श्रद्धांजलि का माहौल रहा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर बापू वाटिका में भजन मंडली के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन और रामधुन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से भर गया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित सभी उपस्थित गणमान्यजन बापू के भजनों की मधुरता में मंत्रमुग्ध नजर आए।

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, “आज हम सभी महात्मा गांधी को स्मरण कर रहे हैं। उनका जीवन समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब उनके आदर्शों—सत्य, अहिंसा और सेवा—पर चलें, यही हमारा विश्वास है।” उन्होंने भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्मृति शेष दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित करना पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान भारत सरकार की झारखंड और आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। दिशोम गुरु का योगदान राज्य निर्माण में अमर रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व, त्याग, संघर्ष और जीवन दर्शन पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम समृद्ध राज्य, विकसित देश और शांतिपूर्ण दुनिया की कल्पना को साकार कर सकते हैं।”

इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह एवं राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने बापू के आदर्शों को अपनाने और उनके संदेश को समाज में फैलाने का आह्वान किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now