20260206 074113

रांची में दिल दहला देने वाली घटना: जेडी हाई स्ट्रीट के एमडी अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में एक और दर्दनाक आत्महत्या की खबर ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट से 55 वर्षीय प्रसिद्ध व्यवसायी और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी ने छठे तल्ले की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है, जब अनुराग सरावगी चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित इस अपार्टमेंट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार, छलांग लगाने से ठीक पहले वे किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। हालांकि, आत्महत्या का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद या अन्य किसी वजह की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस को सूचना मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी सहित बड़ी टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी मौजूदगी दर्ज की और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

अनुराग सरावगी रांची के जाने-माने बिल्डर और कारोबारी थे, जिनका जेडी हाई स्ट्रीट मॉल शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक है। उनकी अचानक मौत से व्यापारिक और सामाजिक वर्ग में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही वजह सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share via
Share via