घुस लेने का एक थाना प्रभारी पर लगा आरोप , SP ने दिए जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरा मामला ?

घुस लेने का एक थाना प्रभारी पर लगा आरोप , SP ने दिए जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरा मामला ?

घुस लेने का एक थाना प्रभारी पर लगा आरोप , SP ने दिए जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरा मामला ?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घुस लेने का एक थाना प्रभारी पर लगा आरोप , SP ने दिए जांच के आदेश। जानिए क्या है पूरा मामला ?

सिमडेगा: गिरदा ओपी प्रभारी पर एक लाख रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

सिमडेगा जिले के गिरदा आउट पोस्ट (ओपी) प्रभारी विद्यासागर चौरसिया पर स्थानीय ग्रामीणों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ओपी प्रभारी द्वारा क्षेत्र के लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और नियमित रूप से पैसे की मांग की जा रही है।

शिकायत के मुख्य बिंदु

ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र में जोशपा टुडू ने प्रशासन से उचित अनुमति प्राप्त कर जलावन के लिए एक आम का पेड़ कटवाया था। लकड़ी को ट्रैक्टर पर लोड करने के दौरान ओपी प्रभारी ने ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया। जब्त सामान छोड़ने के बदले में उन्होंने एक लाख रुपये की घूस मांगी और आरोप है कि यह राशि ली गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पहला मामला नहीं है, बल्कि ओपी प्रभारी द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है, जिससे क्षेत्र के निवासी काफी परेशान हैं।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत मिलते ही सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने मामले का संज्ञान लिया और एडीपीओ को विस्तृत जांच सौंप दी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि आरोप सत्यापित होते हैं, तो दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now