मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को देवघर शिव बारात में मुख्य अतिथि बनने का न्योता, शिवरात्रि महोत्सव समिति ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को देवघर शिव बारात में मुख्य अतिथि बनने का न्योता, शिवरात्रि महोत्सव समिति ने की मुलाकात

Share
Link copied

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा परिसर में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक और भव्य शिव बारात में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने शिव बारात से जुड़ी विस्तृत तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम में यह आयोजन भक्ति, आस्था और परंपरा का अनुपम संगम होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से परिवार सहित इस धार्मिक महोत्सव में भाग लेने का विशेष आग्रह किया।

इस अवसर पर देवघर के विधायक सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow