एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सिल्ली अंचल के अमीन गणेश महतो 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
रांची : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की लगातार सख्ती जारी है। इसी कड़ी में रांची जिले के सिल्ली अंचल कार्यालय में तैनात अमीन गणेश महतो को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, परिवादी वासुदेव महतो (लोवाडीह निवासी) ने 16 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन देकर अपनी जमीन की नापी कराई थी। 10 फरवरी 2026 को अमीन गणेश महतो ने भूमि की नापी पूरी की, लेकिन इसके बाद रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में उन्होंने 8,000 रुपये की घूस की मांग शुरू कर दी।
परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में दर्ज कराई। जांच में घूस मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत जब अमीन ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, तो उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

















