फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक संपन्न
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की स्किल डेवलपमेंट उप समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज चैंबर भवन में आयोजित हुई। बैठक में झारखण्ड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ 25 फरवरी 2026 को एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर अंतिम चर्चा हुई। उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस सहयोग से राज्य के व्यापारी वर्ग को प्रशिक्षित एवं कुशल मैनपावर आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उद्योगों की उत्पादकता में वृद्धि होगी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जल्द ही डिजिटल मार्केटिंग, सॉफ्ट स्किल्स, ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर तथा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर वर्कशॉप आयोजित करने का फैसला हुआ। विशेष रूप से ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर पर आईआईएम रांची के प्रोफेसर गौरव मराठे द्वारा वर्कशॉप कराई जाएगी।
इसके अलावा वेबसाइट प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर क्राइम, डिजिटल पेमेंट, स्टाफ मैनेजमेंट एवं मैनेजमेंट स्किल्स पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर सहमति बनी। AI पर प्रस्तावित वर्कशॉप में झारखण्ड के बाहर से भी विशेषज्ञ वक्ता आमंत्रित किए जाएंगे। इस प्रयास में आसपास के सभी जिला चैंबरों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक व्यापारी और युवा लाभान्वित हो सकें।
उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने सुझाव दिया कि विभिन्न स्किल क्षेत्रों के विशेषज्ञों को बुलाकर प्रतिष्ठित संस्थानों से वर्कशॉप कराई जा सकती हैं। बैठक में NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) से प्रशिक्षण के लिए संपर्क करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा, “चैंबर का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराना है। स्किल डेवलपमेंट से न केवल व्यापार मजबूत होगा, बल्कि युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।”
बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार, प्रियंक भगत, सदस्य मुकेश जयसवाल, ज्योति सिंह, दिलीप शाह, दीपक सिंह, शशांक चौधरी, दिलीप कर, अतुल अग्रवाल, रोहित राज, गिरीश अग्रवाल, अमित मोदी, अभिषेक झाझरिया, दिव्यांश गाड़ोदिया, मनमीत सिंह, विद्यासागर मेहता, खुशबु सिंघानिया, कनिका मल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

















