पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, कोलकाता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, विधायक भूषण बाड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, कोलकाता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, विधायक भूषण बाड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने कोलकाता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में झारखंड से सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा भी शामिल हुए, जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा पूर्वा मेदिनीपुर-I जिले का जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह उनकी इस जिम्मेदारी के बाद पहली प्रमुख सांगठनिक बैठक थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को सक्रिय करना, चुनावी रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। कोलकाता के सीआईटी रोड स्थित पीसीसी कार्यालय (रामलीला मैदान के निकट) में हुई यह बैठक सुबह 11 बजे के बाद शुरू हुई, जिसमें चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

नवनियुक्त सभी जिला पर्यवेक्षकों ने बैठक में हिस्सा लिया। विधायक भूषण बाड़ा ने बैठक के दौरान कहा, “मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरूंगा। जल्द ही पूर्वा मेदिनीपुर जिले का दौरा करूंगा और वहां के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरूंगा।”

बैठक में पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, पार्टी के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू, राजेश ठाकुर, प्रदीप बलमुचू सहित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल 2026 या अप्रैल-मई 2026 के आसपास होने की संभावना है, क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तारीखें घोषित नहीं की हैं, लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस इस चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now