ट्रम्प का दावा : ईरान जल्द सरेंडर कर सकता है; ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ से बढ़ा दबाव; इराक में अमेरिकी विमान क्रैश, 4 सैनिकों की मौत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान पर बढ़ते सैन्य दबाव के कारण वह जल्द ही सरेंडर करने के लिए मजबूर हो सकता है। न्यूज वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प ने 67 नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक में यह बात कही। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान से ईरान पर भारी दबाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को बड़ा नुकसान हुआ है और उसकी मिसाइल तथा ड्रोन क्षमता तेजी से कमजोर की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रम्प ने इस दौरान अमेरिकी सैन्य अभियान Operation Epic Fury का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन का ईरान की सैन्य ताकत पर बड़ा असर पड़ा है और इससे युद्ध की दिशा बदलती दिखाई दे रही है।
इसी बीच युद्ध के मोर्चे से एक और बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिमी इराक में United States Air Force का एक रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। United States Central Command के मुताबिक विमान में सवार 6 सैनिकों में से 4 की मौत हो गई है, जबकि 2 अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।।इस हादसे के बाद ईरान के साथ जारी संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है।

















