तेज रफ्तार कार ने 3 साल के मासूम को कुचला, हादसा CCTV में हुआ कैद - देखें वीडियो

तेज रफ्तार कार ने 3 साल के मासूम को कुचला, हादसा CCTV में हुआ कैद – देखें वीडियो

जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में खालसा स्कूल के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बताया जा रहा है कि तीन वर्षीय बालक अपनी दादी के साथ अपने बड़े भाई को स्कूल से लेने आया था। वह स्कूल के बाहर एक पेड़ के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान बच्चा अचानक उठकर खेलने लगा और सड़क की ओर बढ़ गया। तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर स्कूल के अंदर बैठने की अनुमति दी जाती, तो यह हादसा नहीं होता।

फिलहाल बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पूरे मामले की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोग भी स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now