एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम बदल गए! अब डबल सिलेंडर वालों को 35 दिन इंतजार, खाड़ी युद्ध ने बढ़ाई मुश्किलें
घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। खाड़ी देशों (मध्य पूर्व) में चल रहे युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी संकट को देखते हुए गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब डबल सिलेंडर कनेक्शन (दो सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं) को अगली बुकिंग के लिए कम से कम 35 दिन इंतजार करना होगा। पहले यह अवधि 25 दिन थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। एक सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन का गैप जारी रहेगा, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 45 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।
सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि मध्य पूर्व में तनाव के चलते LPG आयात प्रभावित हुआ है। इससे कालाबाजारी और अनावश्यक बुकिंग को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे आपूर्ति को संतुलित रखा जा सकेगा और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचेगी।
अब सिलेंडर डिलीवरी के समय DAC (डिलीवरी एग्जीक्यूशन सर्टिफिकेट) और e-KYC (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) अनिवार्य कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें इसे जरूर अपडेट करना होगा। सरकारी स्पष्टीकरण के अनुसार, पहले से e-KYC पूरा करने वालों को दोबारा नहीं करना पड़ेगा, लेकिन अनऑथेंटिकेटेड कनेक्शनों पर सख्ती बरती जाएगी।
सरकार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि घबराएं नहीं। वैकल्पिक आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी, डबल सिलेंडर वाले परिवारों को अपनी रसोई की योजना पहले से बनानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करें या MyLPG.in पर लॉगिन करें।

















