बिजली दर वृद्धि पर भाजपा का हमला, कहा - जनता पर बोझ डाल रही हेमंत सरकार

बिजली दर वृद्धि पर भाजपा का हमला, कहा – जनता पर बोझ डाल रही हेमंत सरकार

Share
Link copied

रांची : झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी के फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इसे जनविरोधी और विकास विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं का बोझ आम जनता पर डाल रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली दर 6.70 रुपये से बढ़ाकर 7.20 रुपये प्रति यूनिट और शहरी क्षेत्रों में 6.85 रुपये से बढ़ाकर 7.40 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी।

अजय साह ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास मुंबई में महंगे झारखंड भवन, मुख्यमंत्री आवास, विधायकों के आवास और लग्जरी गाड़ियों पर खर्च करने के लिए करोड़ों रुपये हैं, लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए संसाधन नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर भ्रम फैलाया गया और अब बिजली दरों में बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ी जा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग और ऊर्जा विभाग में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि राज्य में वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है और यदि स्थिति नहीं सुधरी तो झारखंड भी हिमाचल प्रदेश की तरह आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है।

भाजपा ने राज्य सरकार से मांग की है कि बिजली दर वृद्धि के फैसले को तत्काल वापस लिया जाए और जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने के बजाय वित्तीय प्रबंधन को दुरुस्त किया जाए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।