बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, दर्जनों लोग घायल इलाके में तनाव
बलियापुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, दर्जनों लोग घायल इलाके में तनाव

बलियापुर : धनबाद जिले के बलियापुर के बिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। जानकारी के अनुसार जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव: पुलिसकर्मी और आम लोग घायल, DIG और SP ने संभाला मोर्चा
गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस पर पथराव: पुलिसकर्मी और आम लोग घायल, DIG और SP ने संभाला मोर्चा विनय पांडेय /…

झारखंड में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का तीखा हमला: डीजीपी का नाम ‘हताशा मिश्रा’ होना चाहिए
झारखंड में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का तीखा हमला: डीजीपी का नाम 'हताशा मिश्रा' होना चाहिए रांची, 26 मार्च :…
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रहा था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें जुलूस में शामिल श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रभात कुमार समेत पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है।
रामनवमी के दौरान झारखंड के कई स्थानों पर सुरक्षा को लेकर पहले से ही हाई अलर्ट जारी था, क्योंकि धार्मिक जुलूसों के दौरान तनाव की आशंका रहती है। हाल के दिनों में राज्य के अन्य जिलों में भी शोभायात्रा के दौरान झड़प और पथराव की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके बाद प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

















