जर्जर बरगद का पेड़ बना खतरा, विशाल बरगद का पेड़ हादसे को दे रहा आमंत्रण, प्रशासन बेपरवाह

जर्जर बरगद का पेड़ बना खतरा, विशाल बरगद का पेड़ हादसे को दे रहा आमंत्रण, प्रशासन बेपरवाह

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा में पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं से भी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के पीछे कुरडेग रोड और शाम टोली को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित एक विशाल बरगद का पेड़ आज भी बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। यह पेड़ पूरी तरह जर्जर और खोखला हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है।

करीब पांच वर्ष पूर्व इसी पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक टूटकर एक ऑटो पर गिर गई थी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय यह घटना काफी चर्चा में रही थी और प्रशासन से जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग भी उठी थी।

इतने बड़े हादसे के बावजूद आज तक न तो प्रशासन और न ही वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई की है। इस मार्ग से प्रतिदिन, स्कूली बच्चे, बाइक सवार, ऑटो चालक और स्थानीय नागरिक का लगातार आवागमन होता है। वहीं अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रोज सुबह बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी के लिए जुटते हैं।

पिछले कुछ महीनों से “मुझे कुछ करना है” पहल के तहत करीब सौ छात्र-छात्राएं सामूहिक रूप से फिजिकल ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसे में इस जर्जर पेड़ का खतरा और भी गंभीर हो जाता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जर्जर बरगद के पेड़ की तत्काल जांच कराई जाए, आवश्यकता होने पर उसकी कटाई या हटाने की कार्रवाई की जाए

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।