गोड्डा में ढोलिया नदी से 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

गोड्डा में ढोलिया नदी से 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied

झारखंड के गोड्डा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मेहरमा थाना क्षेत्र के जोगियाचक स्थित ढोलिया नदी में सोमवार दोपहर एक 10 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान डोमनचक निवासी मोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से लापता थी।

घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, मोनिका रविवार दोपहर से ही घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बच्ची के पिता एंटोनी हेम्ब्रम ने बताया कि मोनिका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची नहाने के दौरान नदी में गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।