20201124 195517 1

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीख मांग रही दिव्यांग वृद्धा के दिन बहुरे.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री के आदेश के बाद हरमू रोड, रांची में भीख मांग कर जीवन-यापन कर रही दिव्यांग वृद्ध महिला को वृद्धा आश्रम में पनाह मिल गई। साथ ही उसे व्हील चेयर भी उपलब्ध करा दिया गया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने बताया कि वृद्धा को व्हील चेयर उपलब्ध करवा कर हेसाग स्थित वृद्ध आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही, सर्दियों के लिए गर्म कपड़ा और कंबल भी उपलब्ध करवा गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सूचना मिली कि हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास वृद्ध दिव्यांग महिला घिसटने को मजबूर है, लेकिन कोई इंसान मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। उसके बेटे ने उसे इस हाल में जीने को छोड़ दिया है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को वृद्ध माता को वृद्ध आश्रय गृह में तत्काल पहुँचाने एवं उनके देख भाल की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

Share via
Share via