‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला’ का आयोजन
रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र में पहली बार कला, संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026’ का आयोजन 1, 2 और 3 मई को आद्रे हाउस (Aadre House) में किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में रांची संसदीय क्षेत्र के 50 से अधिक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत, लोक एवं शास्त्रीय नृत्य, जनजातीय नृत्य, नाटक सहित कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
महोत्सव का उद्देश्य झारखंड की समृद्ध पारंपरिक कला और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को मंच और प्रोत्साहन मिल सके।
संजय सेठ ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प से प्रेरित है। स्वदेशी मेले में सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित और बेचा जाएगा। खास बात यह है कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें बाजार और पहचान मिल सके।
उन्होंने कहा कि रांची शहर में पहली बार इस तरह का महोत्सव और मेला एक साथ आयोजित हो रहा है, जो सांस्कृतिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
















