A Realm of Coal Smugglers Near the Jamuniya River in Baghmara—Vehicles Speed ​​Through the Tunnels.

धनबाद का ‘पाताल लोक’: बाघमारा की जमुनिया नदी के पास कोयला तस्करों का  साम्राज्य, सुरंगों में दौड़ती हैं गाड़ियां

Share
Link copied

धनबाद का ‘पाताल लोक’: बाघमारा की जमुनिया नदी के पास कोयला तस्करों का  साम्राज्य, सुरंगों में दौड़ती हैं गाड़ियां

A Realm of Coal Smugglers Near the Jamuniya River in Baghmara—Vehicles Speed ​​Through the Tunnels.

धनबाद के बाघमारा में जमुनिया नदी के किनारे कोयला तस्करों ने ‘पाताल लोक’ बना रखा है। यहाँ बीसीसीएल की जमीन पर सैकड़ों सुरंगों के जरिए अवैध कोयला निकाला जा रहा है। जानिए पूरी खबर।

बाघमारा (धनबाद): झारखंड के कोयलांचल में अवैध खनन का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। धनबाद जिले के बाघमारा अंतर्गत जमुनिया नदी के तटीय इलाकों में कोयला तस्करों ने एक समांतर दुनिया बसा ली है, जिसे अब स्थानीय स्तर पर ‘पाताल लोक’ कहा जाने लगा है।

बीसीसीएल और वन विभाग की जमीन पर कब्जा

जमुनिया नदी के पास स्थित यह पहाड़ी इलाका आधिकारिक तौर पर बीसीसीएल (BCCL) और वन विभाग का बताया जाता है। लेकिन खबर है की धरातल पर यहाँ कानून का नहीं, बल्कि तस्करों का राज चलता है। तस्करों ने यहाँ सैकड़ों गहरी और लंबी सुरंगों का जाल बिछा रखा है। ये सुरंगें इतनी विशाल हैं कि इनके भीतर बाइक और अन्य गाड़ियां आसानी से प्रवेश कर जाती हैं।

कॉरपोरेट स्टाइल में चलता है ‘पाताल लोक’

हैरानी की बात यह है कि यहाँ अवैध उत्खनन किसी व्यवस्थित कोल कंपनी की तर्ज पर किया जा रहा है: जानकारी के अनुसार
तीन शिफ्ट में काम:  यहाँ मजदूरों से दिन-रात तीन शिफ्टों में काम लिया जाता है।

1- जेनरेटर और बिजली:  नाइट शिफ्ट के लिए बड़े पैमाने पर जेनरेटरों की व्यवस्था की गई है, ताकि अंधेरी सुरंगों में रोशनी बनी रहे।

2- बांस-बल्ली का सहारा: चाल (छत) न धंसे, इसके लिए तस्करों ने आदिम तरीके से बांस और बल्लियों का सपोर्ट दिया है, जो बेहद असुरक्षित है।

मौत का कुआं: कई लोग हो चुके हैं जमींदोज

इस ‘पाताल लोक’ में जोखिम की पराकाष्ठा है। आए दिन सुरंगों की चाल धंसने से मजदूरों की मौत की खबरें आती रहती हैं। अब तक कई लोग इन अवैध खदानों में दफन हो चुके हैं, लेकिन तस्करों के रसूख और डर के आगे ये खबरें अक्सर दब जाती हैं। मौत के इस खेल के बावजूद यहाँ काम रुकने का नाम नहीं ले रहा।

प्रशासन की तैयारी: अब होगा हवाई सर्वे

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक:
इन दुर्गम और खतरनाक इलाकों का अब  हवाई सर्वे (Drone Survey)  कराया जा रहा है।
हवाई आंकड़ों के जरिए इन ‘रेट होल’ (Rat-Holes) की सटीक लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
जल्द ही एक बड़े अभियान के तहत इन सुरंगों को डोजरिंग कर जमींदोज करने की तैयारी है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।